पलवल में कार की टक्कर से महिला श्रद्धालु की मौत:मंदिर की ओर जा रही थी; पति के साथ चौरासी कोस की परिक्रमा पर थी

पलवल के हसनपुर थाना क्षेत्र में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा कर रही एक महिला श्रद्धालु की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। यह घटना लीखी-खाम्बी गांव के बीच हुई। हसनपुर थाना पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हसनपुर थाना इंचार्ज दिनेश कुमार के अनुसार, मुरैना (मध्यप्रदेश) निवासी रामबरन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ जयगुरुदेव मंदिर मथुरा से ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा पर निकले थे। उन्होंने 4 मार्च की रात को लीखी-खाम्बी गांव के पास हनुमान मंदिर में विश्राम किया था। महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी अगले दिन, 5 मार्च को मुन्नी देवी सड़क किनारे से होकर मंदिर की ओर जा रही थीं। तभी लीखी गांव की ओर से आई एक तेज रफ्तार काले रंग की कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि आरोपी ड्राइवर कार सहित मौके से फरार हो गया। कार ड्राइवर पर केस दर्ज रामबरन ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल मुन्नी देवी को इलाज के लिए पलवल नागरिक अस्पताल में भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रामबरन की शिकायत पर अज्ञात कार ड्राइवर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कार और उसके ड्राइवर की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *