पलवल में गर्भवती महिला पर घर में घुसकर हमला:बोली- हमलावर आपराधिक प्रवृति के; पेट पर मारे लात और घूंसे

पलवल जिले के उटावड़ गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक गर्भवती महिला पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर में घुसकर किया हमला उटावड़ थाना प्रभारी रेणू शेखावत के अनुसार, गांव उटावड़ निवासी आरिफा ने शिकायत में बताया कि 27 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे उनके पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे आरोपी शिकायतकर्ता के मुताबिक, हमलावरों में साजिद, आरिफ, महमुना, साजिदा, आरिफा, वसीमा और रुकमीना शामिल थे। सभी लाठी-डंडों से लैस होकर आए थे। आरिफा ने बताया कि गर्भवती होने के बावजूद आरोपियों ने उसके पेट पर लात-घूंसे मारे और जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे लोग, आरोपी फरार पीड़िता के अनुसार, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरिफा ने कहा कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके परिवार की जान को खतरा है। पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी उटावड़ थाना पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रेणू शेखावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *