पलवल में ट्रेन से कट कर 2 युवकों की मौत:अलग-अलग स्थानों पर हादसे; एक मृतक की नहीं हो सकी पहचान

पलवल जिले में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में से एक की पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। जीआरपी पुलिस ने एक शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। रेलवे स्टेशन के पास युवक की मौत जीआरपी के जांच अधिकारी धनीराम ने बताया कि रविवार रात उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद शव को शिनाख्त के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। सोमवार रात को मृतक की पहचान आदर्श कॉलोनी निवासी मनोज के रूप में हुई। मंगलवार को पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। रसलूपुर ओवरब्रिज के पास मिला दूसरा शव दूसरे मामले में सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि रसलूपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक ने स्लेटी रंग की जैकेट और काली टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *