पलवल में नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील फोटो ली:ब्लैकमेल कर दोबारा खेत में बुलाया; लड़की के शोर मचाने पर हुआ फरार

पलवल जिले के हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात के दौरान अश्लील फोटो खींचे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को दोबारा बुलाया। दूसरी बार दुष्कर्म का प्रयास करते समय परिजन मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हथीन थाना प्रभारी हरी किशन के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दी है कि उसकी नाबालिग बेटी पिछले दो दिनों से चुप-चुप रह रही थी। पूछताछ करने पर उसने बताया कि 28 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे जब वह शौच के लिए तालाब के पास गई थी, तब आरोपी आसिक नामक युवक ने उसे गेहूं के खेत में घेर लिया और जबरन दुष्कर्म किया। फोटो खींचकर दी धमकी पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान उसकी अश्लील फोटो खींची और शिकायत करने पर जान से मारने तथा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने 2 मार्च को उसे दोबारा तालाब के पास बने कोठड़े में बुलाया और फिर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर भागा आरोपी आरोपी ने जबरन खींचकर उसकी सलवार का नाड़ा तोड़ दिया, तो लड़की ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गया। डर के कारण पीड़िता ने पहले दिन यह बात किसी को नहीं बताई थी। पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हथीन थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *