पलवल में यंग कपल का सुसाइड, VIDEO:3 फुट की दूरी पर छत से लटके थे शव, 1 ही कुर्सी का किया इस्तेमाल; 1 साल पहले हुई शादी

हरियाणा के पलवल जिले में एक यंग कपल ने फांसी ने फंदे पर लटक कर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव गुरुवार को एक ही कमरे में छत से फंदे से लटके हुए मिले। दोनों के कमरे का दरवाजा जब देर तक नहीं खुला तो परिवार के लोगों को शक हुआ। उन्होंने आवाज लगाकर और खटखटाकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद किसी तरह दरवाजे को खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। परिवार के मुताबिक, दोनों ने बेड पर चढ़कर सुसाइड किया। दोनों के शवों के बीच करीब 3 फुट की दूर थे। बेड पर एक कुर्सी रखी थी। माना जा रहा है कि दोनों ने इसी पर चढ़कर सुसाइड किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। फिलहाल, पुलिस ने इसे सुसाइड मानकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। सुसाइड को लेकर परिवार के लोगों से मामले की जानकारी जुटा रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… परिवार में अकेला कमाने वाला था ग्रामीणों ने बताया कि हंसराज पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उसका बड़ा भाई विकलांग है, जबकि माता-पिता भी शारीरिक रूप से अक्षम हैं। ऐसे में चार लोगों का पालन-पोषण उसी के जिम्मे था। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने परिवार को सौंपे शव घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। ———————
ये खबर भी पढ़ें… फतेहाबाद के जयवीर मर्डर केस में पत्नी गिरफ्तार:प्रेमी संग रची थी साजिश; कैंटर ड्राइवर के सिर में मारी चोट फतेहाबाद जिला पुलिस ने कैंटर ड्राइवर गांव भोडियाखेड़ा के जयवीर की हत्या के मामले में उसकी पत्नी ममता को गिरफ्तार कर लिया है। जयवीर की हत्या का आरोप उसके दोस्त मनोज पर लगा है। पुलिस के अनुसार मनोज और ममता के बीच प्रेम प्रसंग था। इसी के चलते उन्होंने जयवीर को रास्ते से हटा दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *