पलवल में शादी समारोह में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास:खंडहर में रोने की आवाज सुन पहुंचे परिजन; आरोपी को दीवार फांदने समय लगी चोटें

पलवल जिले के गदपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान दो साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। गदपुरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप के अनुसार, गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि वह 19 फरवरी की रात अपने परिवार के साथ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात करीब नौ बजे उसकी दो साल की बेटी अचानक पंडाल से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। खंडर पड़े प्लाट से आई रोने की आवाज परिवार के सदस्य बच्ची को ढूंढ ही रहे थे कि बच्ची के मामा ने शोर मचाया। उसी दौरान पास ही एक खंडर पड़े प्लाट से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्ची के पिता और मामा दीवार कूदकर अंदर पहुंचे तो देखा कि बच्ची रो रही थी और उसके पास शहजाद नाम का युवक मौजूद था। भागने की कोशिश में घायल हुआ आरोपी परिजनों को देखते ही आरोपी दीवार कूदकर भागने लगा, लेकिन गिरने से उसके पैर में चोट लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। बच्ची के शरीर पर खरोंच के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, फोन बरामद घटना की सूचना मिलते ही गदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *