‘मैं भोजपुरिया समाज को बताना चाहता हूं कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था। और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।’ यह बात 11 अक्टूबर की सुबह 10.40 बजे भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने अपने X हैंडल पर पोस्ट की। इसके बाद तय हो गया कि पवन सिंह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। जबकि 30 सितंबर को भाजपा में पवन सिंह के वापसी के बाद से चर्चा थी कि वह काराकाट या आरा से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। चुनाव के लिए बिजनेस टायकून अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को छोड़ने वाले पवन सिंह ने अचानक चुनाव लड़ने से क्यों इनकार किया, क्या इसके पीछे उनकी या भाजपा की कोई रणनीति है; जानेंगे, आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाहीं में… सवाल-1ः पवन सिंह के चुनाव नहीं लड़ने के पीछे क्या कोई स्ट्रैटजी है? जवाबः एक्सपर्ट इसके पीछे 2 बड़ी वजह मानते हैं… 1. पत्नी के विवाद को शांत करने का कोशिश पवन सिंह इस वक्त अपनी पत्नी ज्योति सिंह के आरोपों को लेकर चर्चा में है। वह लगातार पवन पर हमलावर हैं। पॉलिटिकल एनालिस्ट संजय सिंह कहते हैं, ‘पवन सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर अपने घरेलू विवाद को शांत करने की कोशिश की है। ज्योति को लगातार मीडिया अटेंशन मिल रहा था। इससे भोजपुरी एक्टर के घर की लड़ाई चौक-चौरहे तक आ गई थी।’ संजय सिंह बताते हैं, ‘अब जब पवन सिंह खुद चुनाव मैदान से हट गए हैं तो ज्योति की पूछ घट सकती है। या यूं कहे उनके आरोपों को उतनी तवज्जो अब नहीं मिलेगी, जितनी पवन सिंह के चुनाव लड़ने पर मिलती।’ 2. भाजपा निगेटिव इमेज से बचना चाहती खबर है कि एक विरोधी दल ने पवन के साथ काम कर चुकी 2 महिला एक्टरों से संपर्क किया है। उनसे पवन सिंह पर आरोप लगवाने की तैयारी की थी। ऐसे में भाजपा अगर पवन सिंह को टिकट देती तब विरोधी दल पवन के साथ-साथ भाजपा पर भी आरोप लगाते। इससे बचने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं ने पवन सिंह को समझाया है। सीनियर जर्नलिस्ट इंद्रभूषण बताते हैं, ‘भाजपा पवन सिंह की पॉपुलैरिटी को छोड़ना भी नहीं चाहती और सीधे टिकट भी नहीं देना चाहती। क्योंकि उनका विवाद कुछ ऐसा ही है। चुनावी समय में लड़कियां जब खुलकर आतीं तो पार्टी के प्रति परसेप्शन बिगड़ता। इसलिए पार्टी ने उनको समझाया है।’ पॉलिटिकल एनालिस्ट संजय सिंह कहते हैं, ‘पवन सिंह और ज्योति के मामले में सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया था। युवाओं और महिलाओं में ज्योति को लेकर सिंपैथी बन रही थी। जो भाजपा और पवन सिंह के राजनीतिक करियर के लिए ठीक नहीं था।’ सवाल-2ः क्या पवन सिंह की भाजपा से कोई डील हुई है? जवाबः हां। राजनीति में कभी-कभी मैदान से हटना, अगली बाजी के लिए तैयारी होती है। पवन सिंह का फैसला भी कुछ ऐसा ही है। भाजपा के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, पवन सिंह की भाजपा से आगे के लिए डील हुई है… पवन की शर्तें क्यों मांगी जा रही…? सीनियर जर्नलिस्ट इंद्रभूषण बताते हैं, ‘पवन सिंह युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। इसलिए उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल है। पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया था। अगर उनकी बातें नहीं मानी गई तो वह लोकसभा चुनाव की तरह नुकसान पहुंचा सकते हैं।’ सवाल-3ः पवन सिंह के आगे का प्लान क्या है? जवाबः पवन सिंह ने कहा है कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, पार्टी में हूं और रहूंगा। इसका सीधा मतलब है कि वह पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक उनके पास फिलहाल 2 रास्ते हैं… 1. पवन की नजर पटना नहीं, दिल्ली की राजनीति पर 2. भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करें सवाल-4ः पवन सिंह का पूरा विवाद क्या है? जवाबः दरअसल, पवन सिंह इन दिनों अपनी पत्नी ज्योति सिंह को लेकर विवादों में हैं। ज्योति पवन की दूसरी पत्नी हैं। दोनों के बीच तलाक का केस आरा की फैमिली कोर्ट में चल रहा है। ताजा विवाद 3 अक्टूबर से शुरू हुआ। सोशल मीडिया पर ज्योति ने लिखा, ‘मैं लखनऊ आ रही हूं, आपसे मिलने का इंतजार करूंगी।’ उसके बाद का पूरा विवाद सिलसिलेवार तरीके से जानिए… पवन के घर पहुंचीं ज्योति 5 अक्टूबर को पवन सिंह के लखनऊ वाले फ्लैट पर ज्योति सिंह मिलने पहुंची। दोनों के बीच डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद पवन सिंह चले गए, जबकि ज्योति वहीं रहीं। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची, जिस पर जमकर हंगामा हुआ। दो बड़े आरोप लगाए… पवन ने ज्योति को दिया जवाब 6 अक्टूबर को पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर ज्योति को जवाब दिया। लिखा, ‘मैं जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं आप सब की भावना को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनकी बदौलत यहां तक पहुंचा हूं।’ उन्होंने ज्योति को लेकर 3 बातें कही… पवन सिंह के पोस्ट के 3 घंटे बाद उसी दिन ज्योति ने भी पलटवार किया। कहा, ‘यह अब चारदीवारी की बात नहीं रह गई है। अगर आप सच बोल रहे हैं तो मेरे साथ मीडिया के सामने बैठिए और जवाब दीजिए।’ मीडिया के सामने आए पवन सिंह, दिया जवाब ज्योति भी आईं मीडिया के सामने लगाए आरोप 8 अक्टूबर को ज्योति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पवन सिंह पर 5 बड़ी बातें कही। जानिए… प्रशांत किशोर से मिलीं ज्योति सिंह क्या आप हैं बिहार की राजनीति के एक्सपर्ट? खेलिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम बिहार की राजनीति से जुड़े 5 आसान सवालों के जवाब दीजिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम। रोज 50 लोग जीत सकते हैं आकर्षक डेली प्राइज। लगातार खेलिए और पाएं लकी ड्रॉ में बंपर प्राइज सुजुकी ग्रैंड विटारा जीतने के मौके। चुनावी क्विज अभी खेलने के लिए यहां क्लिक करें – https://dainik.bhaskar.com/GXiUvc8h3Wb