हरियाणा के झज्जर में एक दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पहले फाटक के पास एक-दूसरे से गले मिले। खूब बातें की। इसके बाद जैसे ही ट्रेन पास पहुंची, एक-दूसरे से लिपट कर ट्रैक पर लेट गए। हादसे में दोनों के टुकड़े हो गए। डेडबॉडी के टुकड़ों में इकट्ठा कर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। परिजनों का कहना है कि महिला का लंबे समय से इलाज चल रहा था। गुरुवार को सुनील बाइक रोहतक के अस्पताल में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। कराब 2 साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी 8 माह की बच्ची है। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… एक दूसरे से लिपटकर ट्रैक पर लेटे गेटमैन कर्मबीर का कहना है कि घटना करीब दो बजे की है। सुनील और हिमांशी बाइक पर सवार होकर आए थे। कुछ देर तक वह बाइक के पास ही खड़े रहे। करीब 2 बजे ही मदार एक्सप्रेस के गुजरने का टाइम होता है। इस दौरान फाटक बंद था। जैसे ही रेल आई तो दोनों एक-दूसरे से लिपटकर रेलवे ट्रैक पर लेट गए। डीसीपी हेडक्वार्टर में तैनात थे सुनील सुनील होमगार्ड के रूप में झज्जर के डीसीपी हेडक्वार्टर की सुरक्षा टीम में तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही लोकल पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी सुसाइड के कारणों का पता किया जा रहा है। प्राइमरी जांच में सामने आया है कि पत्नी की बीमारी की वजह से सुनील काफी समय से परेशान थे।