पहले छेड़छाड़ का केस करवाया, फिर ₹7 लाख मांगे:लुधियाना में दुकानदार बोला- काम पर रखने की बात कही थी; कथित पत्रकार समेत 2 गिरफ्तार

लुधियाना में दुकानदार को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर जबरन 7 लाख रुपए मांगे गए। दुकानदार ने कहा कि महिला ने अपनी बेटी को काम पर रखने की बात कहकर 1000 रुपए उधार लिए थे। बाद में लड़की ने मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद कुछ दिन पर अचानक लड़की की मां दुकान पर आई और बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी और केस दर्ज करवा दिया। समझौते के नाम पर पैसे मांगे और न देने पर रेप केस की धमकी दी। आरोपियों ने दुकानदार के रिश्तेदार को कॉल करके पैसे मांगे, उसकी उन्होंने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग दी है। पुलिस ने इस मामले में जबरन वसूली के आरोप में आरोपी दीपू व कथित पत्रकार जगपाल सिविया को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी अमरजीत सिंह फरार है। उधर, लकड़ी की मां ने भी दुकानदार से पहले उसपर केस दर्ज करवाया था, उसने कहा कि आरोपी ने दुकान में बेटी को नौकरी दिलाने की बता कही थी। इसके बहाने वह अपने साथ ले गया। बेटी जब घर आई तो वह डरी हुई थी। दुकानदार के रिश्तेदार ने पुलिस को क्या बताया… लड़की की मां ने ये आरोप लगाए… मामले की जांच कर रही पुलिस एएसआई मनोहर लाल ने बताया दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जगपाल सिंह सिविया व दीपू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी अमरजीत सिंह फरार है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *