पहले 90 लाख दो तब घूंघट उठाने दूंगी:आगरा में सुहागरात पर दुल्हन की अजीब शर्त, मायके वालों को बुलाकर जिंदा जलाने की कोशिश की

आगरा में शादी के बाद सुहागरात पर पत्नी ने पति के सामने अजीब शर्त रख दी। उसने कहा- पहले 90 लाख रुपए दो, तब घूंघट उठाने दूंगी। नवविवाहिता की इस शर्त से परिवार वाले टेंशन में आ गए। आरोप है कि पैसे न मिलने पर दुल्हन सारे गहने लेकर मायके चली गई। दुल्हन के परिजनों ने ससुराल आकर घर में बाहर से ताला लगा दिया और पैसे न मिलने पर पीएनजी गैस की लाइन तोड़कर घर में ही जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़ित परिवार ने किसी तरह 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया, जिसने उन्हें बचाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला
सिकंदरा निवासी डॉक्टर मुस्कान सिंह के मुताबिक, उनके भाई गौरव की शादी 29 अप्रैल 2025 को हाथरस की रहने वाली कल्पना से हुई थी। शादी के बाद जब बारी आई सुहागरात की, तो दुल्हन ने अपने पति और ससुराल वालों के सामने एक ऐसी मांग रख दी, जिसने सबको हिला कर रख दिया। दुल्हन ने संबंध बनाने से पहले 90 लाख रुपए नकद देने की शर्त रखी। इस अप्रत्याशित मांग से पूरा परिवार हैरान रह गया। आरोप है कि शादी के बाद ही कल्पना ने विवाद शुरू कर दिया और पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। डॉक्टर मुस्कान सिंह ने बताया कि दुल्हन अपने गहनों के साथ-साथ उनकी मां के गहने भी लेकर मायके चली गई। दुल्हन और उसके परिजन लगातार 90 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। जुलाई 2025 में मायके जाते वक्त धमकी दी थी कि अगर रकम नहीं दी गई तो पूरे परिवार को जिंदा जला दिया जाएगा। इतना ही नहीं, 3 सितंबर 2025 को व्हाट्सएप के जरिए बैंक अकाउंट भेजकर पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित के अनुसार, 25 मार्च 2026 को दुल्हन अपने पिता और भाइयों के साथ 7-8 लोगों को लेकर उनके घर पहुंची। आरोप है कि सभी ने मिलकर घर के गेट पर ताला जड़ दिया और गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगे। जिंदा जलाने की कोशिश की
परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने घर के पीएनजी कनेक्शन से छेड़छाड़ की, जिससे किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सके। घटना के दौरान परिवार ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाकर परिवार को बाहर निकाला। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने जाते-जाते फिर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि शादी के बिचौलिया मुन्ना मास्टर ने खुद स्वीकार किया कि यह पूरा विवाह 90 लाख रुपए वसूलने की साजिश के तहत कराया गया था। कोर्ट में लगाई गुहार, पुलिस पर भी सवाल
पीड़िता का कहना है कि उन्होंने पहले पुलिस आयुक्त को भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने और जांच की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि बहू के घरवाले आए दिन उनके घर के आसपास घूमते रहते हैं। वो 90 लाख रुपए न देने पर जान से मरने की धमकी देते हैं, जिससे उनका परिवार दहशत में है। उन्हें अनहोनी की आशंका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। ————————– ये खबर भी पढ़ें… 40 मंत्रियों के लिए फाइनल वोटर लिस्ट खतरे की घंटी:यूपी में जितने वोट से चुनाव जीते थे, उससे 10 गुना कट गए यूपी में चुनाव आयोग ने शुक्रवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की जो फाइनल लिस्ट जारी की है, वह प्रदेश सरकार और भाजपा के लिए चौंकाने वाली है। आंकड़े बताते हैं कि यूपी के 40 मंत्री 2022 विधानसभा चुनाव में जितने वोट मार्जिन से जीते थे, उसके 2 से 10 गुना वोटर उनकी सीट पर कम हो गए हैं। इनमें शहरी और ग्रामीण दोनों विधानसभा सीटें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *