पाकिस्तानी डॉन का हरी बॉक्सर और मलिक को खुला चैलेंज:शहजाद भट्टी बोला- सच में गैंगस्टर हो तो अपना चेहरा दिखाकर वीडियो बनाओ

पाकिस्तान का डॉन शहजाद भट्टी एक ऑडियो में गैंगस्टर हरी बॉक्सर और मलिक पर जमकर भड़का। भट्टी ने दोनों को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि तुम लोग कुत्तों की तरह हो, जो दूसरों के कहने पर भौंकते हो। भट्टी ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि शहजाद भट्टी को मरवा देंगे, लेकिन मैं साफ कहता हूं- जिसमें दम है वो सामने आए। मैं तुम दोनों को जानता भी नहीं हूं। अगर तुम लोग सच में लॉरेंस के आदमी होने का दावा करते हो, तो अपने उस बाप से कहो कि मेरे ऊपर भौंक कर दिखाए। मलिक को ललकारते हुए भट्टी बोला- तू कहता है कि मेरे ऊपर फायरिंग करवाई है। अगर यह सच है तो कसम खाकर बोल कि तुने और तेरे आदमियों ने मेरे ऊपर कभी गोली चलवाई। झूठी हवा बनाकर लोगों के सिर पर उड़ना बंद कर। तुम लोग दूसरों के नाम पर चलते हो, मैं अपने दम पर खड़ा हूं। चेहरा दिखाकर वीडियो बनाने की चुनौती हरी बॉक्सर पर निशाना साधते हुए भट्टी ने कहा- दो पिस्तौल पकड़कर वीडियो बनाना और बड़ी-बड़ी बातें करना आसान है। अगर सच में गैंगस्टर हो तो अपना चेहरा दिखाकर वीडियो बनाओ। अपने घर के सामने खड़े होकर वीडियो बनाओ और मुझे टाइम दो, फिर मैं बताऊंगा असली खेल क्या होता है। भट्टी ने आखिर में कहा- जो करना है कर लो। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन जिस दिन मैं मैदान में उतर आया, उस दिन तुम लोगों को अपनी नानी याद आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *