पाकिस्तान जाने के लिए 1763 श्रद्धालुओं को वीजा मिला:SGPC दफ्तर से 10 अप्रैल को होगी रवानगी, खालसा साजना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

खालसा साजना दिवस (बैसाखी) के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) द्वारा भेजे जाने वाले जत्थे के लिए 1763 श्रद्धालुओं को वीजा मिला है। यह जत्था 10 अप्रैल को SGPC आफिस से पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। SGPC के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि इस वर्ष 1795 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट पाकिस्तान दूतावास को भेजे गए थे, जिनमें से 1763 को वीजा मिल गया, जबकि 32 श्रद्धालुओं को वीजा नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी खालसा साजना दिवस (बैसाखी) के मौके पर सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजा जा रहा है। यह जत्था 10 अप्रैल को SGPC कार्यालय से जयकारों की गूंज के साथ रवाना होगा। जत्था पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब, हसन अब्दाल में खालसा साजना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अन्य गुरुद्वारों के दर्शन करेगा। यह जत्था 19 अप्रैल को वापस देश लौटेगा। श्रद्धालु 9 अप्रैल को पासपोर्ट ले सकते हैं उन्होंने बताया कि, पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालु, जिन्हें वीजा मिला है, वह अपना पासपोर्ट 9 अप्रैल को कार्यालय के निर्धारित समय पर समिति से प्राप्त कर सकते हैं। जिन श्रद्धालुओं को वीजा नहीं मिला, उनके क्रमांक इस प्रकार हैं- 144, 146, 161, 163, 201, 225, 245, 250, 251, 252, 304, 370, 413, 441, 509, 510, 524, 645, 652, 679, 680, 895, 1026, 1027, 1038, 1087, 1276, 1277, 1510, 1547, 1785 और 1786। बलविंदर सिंह काहलवां ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें और धार्मिक अनुशासन बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *