पंजाब पुलिस ने सीमा पार से चल रह हथियार तस्करी गिरोह गिरोह के खिलाफ बड़ा एक्शन किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 अत्याधुनिक पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना कैंटोनमेंटअमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से अवैध तस्करों के लिंक थे। अवैध हथियार नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक तलाशने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस की तरफ से इस संबंधी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है। आपराधिक तत्व को पहुंचाते थे हथियार पुलिस मुताबिक काफी शातिर थे। पाकिस्तान में बैठे तस्करों से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में थे। इन पर कोई संदेह न कर पाए। ऐसे में इन पर किसी को संदेह नही हुआ। वहीं, उनके निर्देश पर अब यह आपराधिक तत्वों को हथियारों की खेप पहुंचाने में जुटे हुए थे। पुलिस अब यह पड़ताल करने में लगी है कि आखिर इन्होंने कितने लोगों को अब तक हथियार मुहैया करवाए है।