पानीपत की गीता यूनिवर्सिटी परिसर में बने कैफे में भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। शुरुआत में आग कम होने के कारण वहां मौजूद लोग फायर एक्सटिंग्विशर से उस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तभी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि कैफे की छत और सामान के टुकड़े हवा में करीब 40 फीट ऊपर तक उछल गए। ब्लास्ट होते ही वहां खाना खाने आए दर्जनों छात्र-छात्राओं ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। यह पूरी घटना कैफे के पास गर्ल्स हॉस्टल में मौजूद छात्राओं ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इसराना थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। देखें कैफे में हुए ब्लास्ट के PHOTOS… अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… गर्ल्स हॉस्टल में मौजूद छात्राओं ने बनाया वीडियो कैफे के ठीक सामने गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने इस घटना का वीडियो बनाया। वीडियो में आग की लपटें आसमान छूती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में छात्राएं बेहद डरी हुई सुनाई दे रही हैं। वीडियो में एक छात्रा को यह कहते सुना जा सकता है- ‘इतनी बड़ी आग को इस छोटे से सिलेंडर से कैसे बुझाया जाएगा, हमें यहां क्यों फंसा दिया है।’ उनकी बातचीत के दौरान ही एक जोरदार धमाका होता है और पूरी स्क्रीन पर आग का गोला छा जाता है, जिसके बाद छात्राओं में चीख-पुकार मच जाती है। थाना प्रभारी बोले- प्रबंधन से पूछताछ करेगी पुलिस इसराना थाना प्रभारी महिपाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया था। हालांकि, थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि घटनास्थल से जो वीडियो और साक्ष्य सामने आए हैं, वे प्रबंधन के दावों को संदिग्ध बनाते हैं। महिपाल ने कहा, वीडियो देखने के बाद यह स्पष्ट रूप से सिलेंडर ब्लास्ट का मामला प्रतीत हो रहा है। इतना भीषण धमाका और छत का उड़ना शॉर्ट सर्किट से संभव नहीं लगता। पुलिस अब दोबारा यूनिवर्सिटी प्रबंधन से पूछताछ करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि क्या वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। ———– ये खबर भी पढ़ें… करनाल की फैक्ट्री में धमाका, 4 लोग जले:टायर पिघलाने का काम चल रहा था; रिएक्टर मशीन से आग और कार्बन निकलने से ब्लास्ट हरियाणा के करनाल में टायर पिघलाकर फर्नेस ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद रिएक्टर मशीन से आग और कार्बन तेज गति से बाहर निकला, जिससे पास खड़े चार मजदूर बुरी तरह झुलस गए। (पूरी खबर पढ़ें) फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट,5 पुलिसकर्मियों समेत 42 झुलसे,VIDEO:सड़क तक पहुंची आग, कई गाड़ियां जलीं; 50 मीटर ऊंचाई तक उठीं लपटें हरियाणा के फरीदाबाद में केमिकल फैक्ट्री में सोमवार की शाम को मशीन में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। वहां रखे कई केमिकल ड्रम में भी ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट के बाद आग का गुबार करीब 50 मीटर तक उठता दिखाई दिया। पढ़ें पूरी खबर