पानीपत डीसी सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी के मालिक, पंचकूला डीसी के पास 4 करोड़ का प्लॉट

हरियाणा के आईएएस अफसरों ने अचल संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया है। इनमें से 23 जिलों के डीसी की संपत्ति का विश्लेषण किया तो पता चला कि एचसीएस से प्रमोट होकर आईएएस बने पानीपत डीसी वीरेंद्र दहिया सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी के मालिक हैं। 6 डीसी के पास न खुद का मकान है, न प्लॉट। इनमें ज्यादातर नए आईएएस हैं। 6 जिलों में डीसी महिला हैं। इनमें अधिकतर ने संपत्ति विरासत में मिली दर्शाई। आईएएस अजय कुमार की एक प्रॉपर्टी प|ी के नाम है। अखिल पिलानी की प|ी के पास पिता से मिली संपत्ति है और बहन संग मिलकर भी संपत्ति खरीदी है। विवेक भारती की प|ी के नाम कई प्लॉट हैं, जो मां से मिले हैं। डॉ. वीरेंद्र कुमार दहियाडीसी, पानीपतकुल प्रॉपर्टी: ~8.54 करोड़ {पंचकूला के भोज नागल में 2 करोड़ की 32 बीघा कृषि भूमि। {एनसीआर के अजीजुलपुर में 3.05 करोड़ कीमत की 1 एकड़ कृषि भूमि अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के तहत। {पंचकूला में ₹2.50 करोड़ और करनाल में 99 लाख का प्लॉट। {कृषि भूमि और पंचकूला के फ्लैट से सालाना 7.20 लाख रुपए की आय हो रही है। राज्य में 6 डीसी ऐसे भी जिनके पास न मकान, न ही प्लॉट डॉ. हरीश कुमार, डीसी, पलवलकुल प्रॉपर्टी: ~3.28 करोड़ अखिल पिलानी, डीसी, नूंहकुल प्रॉपर्टी: ~5.35 करोड़ सतपाल शर्मा, डीसी, पंचकूलाकुल प्रॉपर्टी: ~4 करोड़ आयुष सिन्हा, डीसी, फरीदाबादकुल प्रॉपर्टी: ~6.80 करोड़ संपत्ति के मामले में टॉप-5 डीसी, इन्होंने 3.28 करोड़ से 8.54 करोड़ तक की संपत्ति दर्शाई हरियाणा के 23 जिलों के डीसी ने अचल संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया, कई की प|ियों के नाम भी प्रॉपर्टी पैतृक संपत्ति की कीमत नहीं पता इन्हें संपत्तियों की कीमत ज्ञात नहीं: मनोज कुमार की भिवानी, रोहतक,पंचकूला में 6 पैतृक संपत्तियां पिता के नाम हैं। नेहा सिंह ने गोरखपुर, देवरिया, जमशेदपुर, पटना में 6 पैतृक संपत्तियां बताईं। विवेक भारती ने हिसार, दिल्ली में 5 आवासीय संपत्तियां दर्शाईं। सबने प्रॉपर्टी की कीमत ‘ज्ञात नहीं’ लिखा। राहुल नरवाल के परिवार का बंटवारा नहीं हुआ, इसलिए संपत्ति की कीमत ज्ञात नहीं। इन्होंने प्रॉपर्टी शून्य बताई: आईएएस अभिषेक मीणा, अजय सिंह तोमर, विश्राम कुमार मीणा, प्रीति, शांतनु शर्मा और मोहम्मद इमरान रजा के नाम कोई मकान, प्लॉट या फ्लैट नहीं है। सभी ने प्रॉपर्टी शून्य बताई है। खुद की खरीदी संपत्ति नहीं: अपराजिता, नेहा, प्रीति के पास खुद की खरीदी संपत्ति नहीं है। नेहा की प्रॉपर्टी पैतृक है। अपराजिता को प्रॉपर्टी मां से विरासत में मिली और पिता के साथ जॉइंट ओनर हैं। अपराजिता की पलवल में एक संपत्ति का बिल्डर दिवालिया हो गया। यह अधूरी पड़ी है। हिसार के सेक्टर-16/17 में 1.5 करोड़ का दो मंजिला घर। हांसी के गढ़ी में 10 लाख का घर और 10 लाख की आधा एकड़ कृषि भूमि पैतृक। हिसार के सेक्टर-4 पार्ट-2 में प|ी के नाम पर 1.58 करोड़ रुपए कीमत का एक प्लॉट है। लुधियाना में 2.5 करोड़, 60 लाख, जीरकपुर में 12 लाख का घर। गुरुग्राम में 2 करोड़ का फ्लैट। कसौली फ्लैट, लुधियाना के घर की कीमत नहीं पता। बस्सी में प|ी संग 26 लाख की भूमि में 50% हिस्सा। गुरुग्राम फ्लैट से 6.5 लाख आय। पंचकूला में 300 वर्ग गज का 4 करोड़ रुपए कीमत का रिहायशी प्लॉट। यह सभी डीसी में सर्वाधिक मूल्य की एक प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड है। पत्नी संग मिलकर ~99 लाख का जॉइंट लोन लिया। जीपीएफ फंड का भी इस्तेमाल किया है। शिमला में 1.5 करोड़ और दिल्ली के द्वारका में 1.8 करोड़ रुपए कीमत के 2 फ्लैट हैं। पंचकूला में 3.5 करोड़ का एक आवासीय मकान। प्रॉपर्टी माता-पिता के नाम दर्ज। शिमला, दिल्ली के फ्लैट से सालाना 5.92 लाख किराया आ रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *