पानीपत में खंडहर में मिला मानव कंकाल:शरीर पर केवल नीली जींस; एक माह पुराना शव, पहचान के प्रयास कर रही पुलिस

पानीपत शहर के पॉश इलाके सेक्टर 13-17 में स्थित वृंदा एन्क्लेव के पास एक लावारिस खंडहर मकान से मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। शव की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि केवल हड्डियां ही शेष बची हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस के साथ जन सेवा दल की टीम भी मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच और कंकाल की हालत को देखते हुए अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह मौत करीब एक महीने से भी ज्यादा समय पहले हुई है। शव पूरी तरह गल चुका है, जिससे मौके पर यह पहचानना मुश्किल हो गया कि मृतक पुरुष था या महिला। जांच के दौरान कंकाल के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं मिला, जबकि शरीर के निचले हिस्से में नीली जींस पहनी हुई थी। खंडहर के पास से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने जब कंकाल देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस की कार्रवाई के मुख्य बिंदु: गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस पुलिस ने जन सेवा दल की मदद से कंकाल को कब्जे में लेकर पानीपत के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। अब डीएनए (DNA) टेस्ट और पोस्टमार्टम के जरिए मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *