पानीपत शहर के तहसील कैंप थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता के साथ घर में घुसकर मामा ससुर द्वारा रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब महिला अपने कमरे में सो रही थी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पेशे से डॉक्टर, पेशा न्यूरो सर्जन पीड़िता के अनुसार आरोपी डॉ. सतीश बंसल, जो उसका मामा ससुर है, पेशे से न्यूरो सर्जन है। घटना के दौरान महिला का पति और ससुर शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। उस समय पंचायत के दबाव में महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन अब उसने पुलिस से न्याय की मांग की है। पांच साल पहले हुई थी शादी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 31 जनवरी 2020 को हुई थी। 5 जुलाई 2025 की रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में अकेली थी। ससुर अपने कमरे में था और सास मायके गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी सतीश बंसल चुपचाप कमरे में घुस आया। दुष्कर्म की नीयत से की छेड़छाड़ महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म की नीयत से कपड़े उतारने की कोशिश की और उसके शरीर से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने शोर मचाया, जिस पर आरोपी कमरे से बाहर निकल गया। शोर सुनकर ससुर और पति मौके पर पहुंचे। महिला के अनुसार, दोनों ने हाथ जोड़कर उससे कहा कि वह घटना का जिक्र किसी से न करे और इसे परिवार की इज्जत का सवाल बताया। ससुराल वालों ने घर से निकाला, तब दी शिकायत पीड़िता ने बताया कि उसने पहले भी शिकायत दी थी, लेकिन पंचायत के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह लगातार विरोध करती रही, पर उसकी बात नहीं सुनी गई। बाद में ससुराल वालों ने उसे उसकी बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने दोबारा पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शुरू की जांच तहसील कैंप थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर सतीश बंसल सहित संबंधित पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।