पानीपत में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाली महिला गिरफ्तार:इंस्टाग्राम से की दोस्ती, 15 लाख के गहने और 50 हजार नकद लेकर फरार

पानीपत जिले में सीआईए थ्री पुलिस टीम ने होटल के कमरे में कारोबारी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 15 लाख के गहने व 50 हजार की नकदी ठगने वाले गिरोह की एक आरोपी युवती को गिरफ्तार किया। आरोपी युवती की पहचान रोहतक निवासी कनिष्का के रूप में हुई है। बता दे कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने आरोपी युवती को सोमवार को सिवाह बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी युवती ने रोहतक निवासी अपनी एक सहेली के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। युवती ने इंस्टाग्राम से की दोस्ती पूछताछ में आरोपी युवती ने बताया उसकी सहेली ने इंस्टाग्राम पर मुस्कान चौधरी के नाम से फर्जी आईडी बनाकर सोनू नाम के एक युवक दोस्ती की थी। सहेली ने बताया था सोनू अच्छे परिवार से है और सोने की अंगूठी व गले में चेन पहनता है। सहेली ने उसको सोनू से नाम बदलकर मिलवाया। उन दोनों ने सोनू के गहनों को देखकर उसे ठगने की योजना बनाई और उसे हरिद्वार घूमने के बहाने साथ चलने के लिए राजी किया। नशीला पदार्थ खिलाकर की लूट 22 दिसंबर 2025 की शाम वह दोनों सोनू के साथ उसकी कार में रोहतक से हरिद्वार के लिए निकल लिए। धुंध ज्यादा होने के कारण पानीपत में संजय चौक के पास एक होटल में कमरा लेकर रूक गए। पहले से तय साजिश के तहत उसने सोनू को बातों में उलझा लिया और सहेली ने रेडबुल में नशीली दवाई मिला दी। नकदी और आभूषण लेकर फरार कुछ देर बाद सोनू सो गया तो वे दोनों सोने की 4 अंगूठी, 1 अगूठे का छल्ला, गले से सोने की चेन व जेब से 50 हजार रूपए कैश निकालकर होटल से फरार हो गई थी। आरोपी ने बताया ठगे गए जेवरात को बेचने के बाद उसकी सहेली ने उसे हिस्से के तौर के 6 लाख 20 हजार रूपए दिए थे। प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवती को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने रिमांड पर भेजा जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी युवती से गहनता से पूछताछ करने के साथ नकदी बरामद करने और फरार उसकी सहेली आरोपी के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *