पानीपत शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित एक कॉलोनी में शनिवार शाम उस वक्त हंगामा हो गया, जब किराए के क्वार्टरों में रहने वाली महिलाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद की जड़ महज कपड़े गायब होना था, जिसने देखते ही देखते एक संघर्ष का रूप ले लिया। इस पूरे घटना का वीडियो स्थानीय निवासी युवक ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया। कपड़े ढूंढ रही महिला पर भड़के पड़ोसी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा की रहने वाली राजरजनी, पानीपत में कोठियों में सफाई का काम करती है, ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे उसके कमरे से कुछ कपड़े गायब हो गए थे। वह परेशान होकर इधर-उधर कपड़े ढूंढ रही थी और जोर-जोर से बड़बड़ा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली कुछ महिलाओं को लगा कि उन पर चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। यहां देखिए घटना से जुड़े PHOTOS… बीच सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा राजरजनी का आरोप है कि उसने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन पड़ोस की चार महिलाओं ने उस पर हमला कर दिया। बहस गाली-गलौज से शुरू हुई और मारपीट तक जा पहुंची। आरोप है कि चार महिलाओं ने मिलकर राजरजनी को दबोच लिया, उसके बाल पकड़े और उसे घसीटते हुए गली में ले आईं। वहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और बाल नोचे गए। बेटी और बच्चों ने भी झोंकी ताकत जब राजरजनी की बेटी अपनी मां को बचाने आई, तो आरोपी महिलाओं के समूह ने उसे भी घेर लिया। हैरानी की बात यह रही कि महिलाओं के इस झगड़े में छोटे बच्चे भी शामिल हो गए और उन्होंने भी मां-बेटी के साथ मारपीट की। पूरी घटना को वहां मौजूद एक स्थानीय निवासी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। समझौते के साथ शांत हुआ मामला घटना के बाद घायल मां-बेटी ने पुलिस को शिकायत दी। हालांकि, देर शाम तक यह बात सामने आई कि कॉलोनी के अन्य लोगों के हस्तक्षेप और आपसी रजामंदी के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। फिलहाल पुलिस के पास औपचारिक केस दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।