हरियाणा के पानीपत में एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके शव को शहर के पॉश इलाके सेक्टर 13/17 में एक खंडहर मकान में फेंक दिया गया। सोमवार को कुछ लोगों ने वहां शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। हत्या सुएं जैसे किसी नुकीले हथियार से की गई है। मृतक के शरीर पर कई गहरे जख्म मिले है। पुलिस के मुताबिक, हत्यारों ने दिल वाले हिस्से को टारगेट करते हुए सुएं से छाती पर भी वार किया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से उंगलियों के निशान और अन्य साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। उधर, सूचना पर मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके बेटे को रविवार की शाम को उसके कुछ दोस्त बुलाकर ले गए थे। पुलिस अब मृतक के उन दोस्तों को तलाश रही है, जो उसे बुलाकर ले गए थे। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे की गई युवक की हत्या… रंजिश या आपसी झगड़ा? पुलिस तलाश रही जवाब विशाल की हत्या किसने और क्यों की, यह अभी रहस्य बना हुआ है। हालांकि, परिजनों ने उन युवकों पर शक जाहिर किया है जो उसे घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस उन संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। इसके अलावा आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। पुलिस बोली- आरोपियों को जल्द अरेस्ट किया जाएगा थाना प्रभारी के मुताबिक, हमें सेक्टर 13/17 के एक खाली मकान में युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। शरीर पर तेजधार हथियार के निशान हैं। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ———————-
ये खबर भी पढ़ें होमगार्ड जवानों के सामने युवक का मर्डर, VIDEO:फतेहाबाद में पुलिस नाके के पास चाकू से गोदा, तमाशा देखते रहे दोनों; SP ने बर्खास्त किया हरियाणा के फतेहाबाद में युवक संदीप उर्फ दीपा के मर्डर मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें कार में सवार युवक आकर झगड़ा करते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान नाके पर दो होमगार्ड जवान खड़े भी दिखते हैं, लेकिन वह झगड़े को रोकने की कोशिश नहीं करते। (पूरी खबर पढ़ें)