पानीपत में सड़क किनारे व्यक्ति का शव मिला:चेहरे पर चोट के निशान; सुबह राहगीरों ने देखा, हादसे की आशंका

पानीपत जिले के इसराना थाना क्षेत्र में कारद रोड पर बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। राहगीरों ने व्यक्ति को सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। व्यक्ति के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि रात के समय किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने आसपास के गांवों में मृतक की पहचान के लिए फोटो भिजवाई और राहगीरों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी। DSP आत्माराम घटनास्थल पर पहुंचे सूचना मिलने पर DSP आत्माराम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस अब मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है ताकि उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *