पानीपत में 22 वर्षीय युवक ने सुसाइड किया:फाग के दिन हुई थी मारपीट; समझौते से नाराज होकर जहर निगला

पानीपत जिले के ब्राह्मण माजरा गांव में फाग के दिन हुई मारपीट की घटना के बाद एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। मृतक की पहचान रवि (पुत्र राजवीर) निवासी ब्राह्मण माजरा के रूप में हुई है। यह घटना 4 मार्च को फाग महोत्सव के दौरान हुई थी। गांव ब्राह्मण माजरा में कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गई। इस घटना के बाद एक पक्ष ने इसराना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। समझौते से असंतुष्ट था युवक गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया था, लेकिन 22 वर्षीय रवि इस समझौते से संतुष्ट नहीं था। उसने कहा था कि दूसरे पक्ष ने उसकी मां को चोट पहुंचाई थी और माफी नहीं मांगी थी। इसी बात से वह मानसिक रूप से परेशान था। जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी तबीयत परेशानी के चलते रवि ने अनाज में रखने वाली दवाई का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य उसे एनसी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर पानीपत के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव में छाया सन्नाटा इलाज के दौरान सोमवार सुबह रवि की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रवि अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *