पानीपत जिले में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने को इसराना अनाज मंडी में एक समाधान केंद्र का शुभारंभ किया है। इस केंद्र का उद्देश्य अनाज मंडियों में किसानों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है। इंडियन नेशनल लोकदल के हलका अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र जागलान ने इस समाधान केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एडवोकेट राजेंद्र जागलान ने सरकार की फसल खरीद नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी किए गए फरमानों से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जागलान ने मांग की कि यदि सरकार स्वयं को किसान हितैषी मानती है, तो उसे सभी नियमों को सरल बनाना चाहिए। किसानों को समस्याओं का होगा समाधान राजेंद्र जागलान ने गेट पास और अन्य थोपे गए फरमानों को तुरंत वापस लेने की अपील की। बता दे कि INLD द्वारा स्थापित यह किसान समाधान शिविर इसराना की नई अनाज मंडी में कार्य करेगा। यदि किसानों को अनाज मंडी के भीतर किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो INLD के अधिकारी किसानों की समस्याओं को हल कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करेंगे। आंदोलन की दी चेतावनी जागलान ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो INLD किसानों के हित में आंदोलन शुरू कर सकती है। इस शिविर में पूर्व जिला अध्यक्ष हेमराज जागलान, युवा जिला प्रधान अमन मंडी, भूपेंद्र जागलान, जय भगवान फौजी, सतवीर अलुपुर, रमेश नेहरा, रोहित भालसी, जसमेर भादड़, सुरेश जागलान, जगदीश चमराड़ा, रणबीर और वीरेंद्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।