हरियाणा के पानीपत में यमुना नदी में डूबने से 3 दोस्तों की मौत हो गई। तीनों घर में बिना बताए नहाने के लिए बाइक पर निकले थे। यहां तीनों को डूबते हुए एक महिला ने देखा। महिला ने तुरंत ही डायल 112 की टीम को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर निजी गोताखोरों की टीम भी पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को 18 फीट गहराई में बने एक गड्ढे से निकाला। तीनों को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। तीनों के शव पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिए गए हैं। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं।