पारू थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर दियारा इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर 26 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। जिसकी कुल मात्रा 243 लीटर है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार तस्करों की पहचान कर ली है। इनमें फंदा गांव निवासी संदीप सिंह और विवेक सिंह उर्फ दिवाकर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा, चिंतावनपुर गांव निवासी अभय राय की भी पहचान हुई है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का मानना है कि तस्कर इस शराब को होली के त्योहार पर सप्लाई करने की फिराक में थे और इसे कहीं छिपाने की तैयारी कर रहे थे।