पंजाब सरकार अपने सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को आधुनिक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। 6 अप्रैल को PRTC के बेड़े में 100 नई बसें शामिल होंगी, जिन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। वित्त और परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल बेहतर कनेक्टिविटी नहीं, बल्कि यात्रियों के आराम और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देना भी है। वोल्वो बसें व 100 एचवीएसी बसें मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे बताया कि सरकार कुल 100 मिडी और 309 साधारण बसों के लिए लगभग 125 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इसके अलावा, किलोमीटर स्कीम के तहत 254 अतिरिक्त साधारण बसें चलाई जाएंगी। पनबस के बेड़े में अब कुल 606 बसें शामिल होंगी, जिसमें 387 नई बसें सीधे बेड़े में जोड़ी जाएंगी। इसी योजना के तहत 19 वोल्वो बसें, 100 एचवीएसी बसें और 100 साधारण बसें भी शामिल होंगी। रूट प्लान भी तैयार किया गया पंजाब सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन को मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। चूंकि राज्य के शहरों और चंडीगढ़ में मेट्रो का विस्तार अभी तक नहीं हुआ है, इसलिए बस नेटवर्क पर निर्भरता अधिक है। सरकार ने रूट सिस्टम के विवादों को सुलझाकर यात्रियों के लिए बेहतर और सुविधाजनक सेवाओं का रास्ता साफ किया है।