पुराना केस वापस न लेने पर दो भाइयों पर हमला, मामला दर्ज

भास्कर न्यूज |लुधियाना पुराना केस वापस न लेने पर दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया और उसकी मारपीट की। घटना 21 फरवरी की शाम इश्मीत चौक फाटक के पास हुई। गौतम विहार कॉलोनी, हैबोवाल कलां निवासी कमल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल उन्होंने इलाके में नशा बेचने वाले लाल सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर लाल सिंह पर केस दर्ज हुआ था। इसके बाद से आरोपी लगातार केस वापस लेने के लिए उन्हें धमकियां दे रहा था। कमल कुमार के अनुसार, वारदात के समय वह अपने भाई के साथ एक्टिवा पर सवार होकर इश्मीत फाटक के पास खड़े थे। तभी आरोपी लाल सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और पिस्टल तानकर उन्हें डराने लगा। इसके बाद पिस्टल की बट से उनके साथ मारपीट की और केस वापस लेने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। मामले में थाना मॉडल टाउन पुलिस ने कमल कुमार की शिकायत पर लाल सिंह उर्फ बॉबी निवासी गौतम विहार कॉलोनी, बिट्टू निवासी शिमलापुरी, राजू निवासी कासाबाद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी जतिंदर कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *