पुलिस ने 1 लाख के इनामी लुटेरे का एनकाउंटर किया:लखनऊ में दौड़ाकर पैर में मारी गोली, डेढ़ घंटे में 3 महिलाओं को लूटा था

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस और लुटेरे की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने लुटेरे को रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी की। जवाबी कार्रवाई में लुटेरे के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी पहचान 1 लाख के इनामी लुटेरे अनुभव शुक्ला उर्फ राजा निवासी लखीमपुर के रूप में हुई। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 30 मुकदमे दर्ज हैं। 28 जून को उसने अपने साथी ब्रजेश तिवारी निवासी सुभाष, नगर लखीमपुर के साथ मिलकर डेढ़ घंटे में 3 महिलाओं से लूट की थी। ब्रजेश पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। पहले देखिए मुठभेड़ की 3 तस्वीरें… टहलने निकली महिलाओं से की थी चेन लूट डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि मंगलवार को रात करीब 10 बजे ग्वारी चौराहे के पास पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की तरफ आते दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो दूसरी तरफ पैदल भागने लगा। पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा तो उसने पुलिस पर फायरिंग दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उसके पैर में गोली लगी। पूछताछ में उसकी पहचान लखीमपुर निवासी अनुभव शुक्ला उर्फ राजा के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी ब्रजेश तिवारी के साथ 28 जून की सुबह पांच बजे से करीब 6:30 बजे के बीच कृष्णा नगर, गोमतीनगर और विकास नगर में तीन महिलाओं से चेन, बाली और पैंडल लूटे थे। उन्होंने बताया कि ब्रजेश तिवारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। उसने साथी अनुभव का नाम बताया था। क्रिमिनल हिस्ट्री की जांच की गई तो अनुभव पर 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज मिले। इसके आधार पर उस पर 1 लाख का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के पास लूट का सामान बरामद हुआ है। चोरी की बाइक से की थी लूट शशांक सिंह ने बताया कि पीड़ितों ने बयानों में लुटेरों का एक जैसा हुलिया बताया था। जिसके बाद सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से ब्रजेश को पकड़ा गया। ब्रजेश से पूछताछ में सामने आया कि वह अपने साथी अनुभव के साथ चोरी की बाइक से लूट करते थे। कोई पकड़ न सके इसलिए नंबर प्लेट भी नहीं लगाते हैं। इन लूट के लिए भी लखीमपुर से एक बाइक चोरी की थी। जिसके बाद सुबह लखीमपुर से आकर लूटपाट कर वापस घर लौट गए थे। ब्रजेश के खिलाफ खीरी और सीतापुर में पांच मुकदमे दर्ज हैं। गोमतीनगर इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया लुटेरों ने कृष्णा नगर में लूटी गई चेन का एक टुकड़ा राह चलते व्यक्ति को बेच दिया था। इन लुटेरों ने सीतापुर में भी लूट की एक लूट की थी। इन घटनाओं को अंजाम दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *