पूर्व डिप्टी CM के जीजा से मांगी ₹5 करोड़ फिरौती:पानीपत में देवेंद्र कादियान को आई थ्रेट कॉल, कहा- मुझे तेरे बच्चों का सब पता

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के जीजा और जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात ‘अमित भाऊ गैंग’ का सदस्य बताते हुए 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। पुलिस ने देवेंद्र कादियान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उनके पानीपत स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी। हालांकि, शाम 6 बजे एक बार फिर देवेंद्र के पास व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को असली अमित भाऊ गैंग का सदस्य बताया। उसने कहा की भाऊ गैंग की ओर से आपको कोई कॉल नहीं की गई है। न ही हमने आपसे किसी तरह की कोई डिमांड की है। हमारी आपसे कोई दुश्मनी, रंजिश नहीं है और जिसने भी है आपको अमित भाऊ गैंग का बता कर पैसों की डिमांड की है उससे आप अपने तौर पर निपटें, लेकिन भाऊ गैंग का इसमें कोई रोल नहीं है। जानकारी के अनुसार, पानीपत के सेक्टर-11 के रहने वाले देवेंद्र कादियान के मोबाइल पर सुबह वॉट्सऐप कॉल और वॉयस रिकॉर्डिंग के जरिए यह धमकी दी गई थी। बदमाशों ने न केवल पैसे मांगे, बल्कि कादियान के बच्चों और फार्महाउस पर अटैक की बात की। जानिए क्या है पूरा मामला… CIA की टीमें नंबर ट्रेस करने में जुटी चांदनीबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि देवेंद्र कादियान की शिकायत मिलते ही पानीपत पुलिस ने तुरंत बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल और सीआईए (CIA) की टीमें उस नंबर को ट्रेस करने में जुटी हैं, जिससे धमकी भरी कॉल आई थी। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से देवेंद्र कादियान के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कौन हैं देवेंद्र कादियान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *