पूर्व राजद विधायक व परिवार पर मनी लॉन्ड्रिंग में चार्जशीट

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव, पत्नी किरण देवी, उनके दो बेटों राजेश कुमार रंजन व दीपू कुमार आैर उनकी कंपनी किरण दुर्गा कॉन्ट्रेक्टर्स के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दायर किया। ईडी की जांच में पता चला कि आरोपितों ने अवैध बालू खनन, भ्रष्टाचार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के जरिए वित्तीय वर्ष 2014-15 से 2024-25 के बीच लगभग 39.31 करोड़ की चल-अचल संपत्ति अर्जित की। जबकि उनकी वैध आय करीब 2.65 करोड़ थी। ईडी ने 27 फरवरी 2024 को इनके ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। राबड़ी ने अरुण की कंपनी को बेचे थे चार फ्लैट पूर्व विधायक अरुण यादव ने फर्जी कंपनी किरण दुर्गा कॉन्ट्रैक्टर्स के माध्यम से मां मराचिया देवी कॉम्प्लेक्स में 4 फ्लैट खरीदे थे। यह 4 फ्लैट पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उनकी कंपनी को बेचे थे। कार्रवाई: अवैध तरीके से कमाए थे 39.31 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *