पूर्व IG की सुसाइड की कोशिश के बाद पहली फोटो:₹8 करोड़ की ठगी के बाद खुद को गोली मारी थी, डेढ़ लीटर खून बहा

8 करोड़ रुपए साइबर ठगी के शिकार हुए पंजाब पुलिस के पूर्व IG अमर चहल की खुद को गोली मारने के बाद ही पहली फोटो सामने आई है। इसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। यह फोटो पंजाब पुलिस से ADGP रिटायर्ड व कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने शेयर की है। चहल का इलाज करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक गोली लगने के बाद पूर्व IG का डेढ़ लीटर खून बहा था। जिस वजह से उस वक्त उनकी हालत नाजुक थी, लेकिन टाइमली इलाज मिलने व 4 घंटे की सर्जरी के बाद उनकी जान बच गई। खास बात यह रही कि पूर्व IG ने जब खुद को गोली मारी तो वह दिल को छूने से बच गई। जिस वजह से चहल की हालत अब खतरे से बाहर है। पूर्व ADGP बोले- दोस्त अब ठीक
पूर्व ADGP गुरिंदर ढिल्लो ने चहल की फोटो जारी करते हुए कहा कि आज पार्क अस्पताल में दोस्त, भाई व सहकर्मी रहे अमर सिंह चहल से मुलाकात हुई। वह पूरी तरह से ठीक हैं। उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि 4 घंटे की सर्जरी में चहल के फटे फेफड़े को रिपेयर किया गया। इसके अलावा छाती की टूटी हड्डियों को भी जोड़ा गया। डॉ. सिद्धार्थ गर्ग ने बताया कि सीने में गोली लगने के मामलों में आमतौर पर जीवित रहने की दर केवल 30-40% ही होती है। मगर समय पर अस्पताल लाने से चहल की जान बच गई। पूर्व IG से ठगी के केस में पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की
पूर्व IG चहल ने 22 दिसंबर को 8 करोड़ रुपए की ठगी का पता चलने पर खुद को गोली मार दी थी। इसके बाद पटियाला पुलिस एक्शन में आई। पूर्व IG के अकाउंट से निकले 3 करोड़ रुपए पुलिस ने बैंक अकाउंट्स में फ्रीज कर दिए। ठगों से जुड़े 25 अकाउंट को सील कर दिया गया। जिससे उनमें लेन-देन बंद हो गया। जांच में आरोपियों के महाराष्ट्र से नेटवर्क ऑपरेट करने का पता चला। पुलिस ने 3 आरोपियों की पहचान कर ली है। इस गैंग में कुल 10 लोगों का पता चला है। जिन अकाउंट्स में चहल से रकम ट्रांसफर कराई गई थी, वह गरीब-मजदूरों के नाम पर निकले। IG के सुसाइड की कोशिश से जुड़ा पूरा मामला क्या है?
अमर सिंह चहल पहले एयरफोर्स में अफसर थे। इसके बाद 1990 में वह एयरफोर्स से रिटायर हो गए। इसके बाद वह डायरेक्ट DSP भर्ती हो गए। इसके बाद तरक्की पाकर वह IG की पोस्ट तक पहुंच गए। रिटायर होने के बाद वह परिवार के साथ पटियाला में रहने लगे। इसी दौरान वह एक वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़े। जिसके जरिए वह ठगों के जाल में फंस गए। उन्होंने अपनी कमाई के अलावा रिश्तेदारों से उधार लेकर स्कीम में इन्वेस्ट कर दिए। लेकिन जब उनके 8 करोड़ रुपए हड़प लिए तो उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने 22 दिसंबर को घर में खुद को गोली मार दी। इससे पहले उन्होंने 12 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें अपने साथ हुई ठगी की पूरी कहानी बताई थी। —————— ये खबर भी पढ़ें… पंजाब के पूर्व IG ने खुद को गोली मारी:अस्पताल में भर्ती; 12 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा पंजाब के पटियाला में पूर्व इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IG) अमर सिंह चहल ने घर में खुद को गोली मार ली। उन्होंने सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर ली और गोली पेट में मारी। इसके बाद उन्हें तुरंत पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व IPS अधिकारी चहल ने गोली मारने से पहले 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *