पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला MLA नरिंदर कौर भराज के BJP के विधायकों की खरीद दावे पर सियासी बवाल मच गया है। MLA भराज ने कहा था कि हरियाणा के CM नायब सैनी ने उन्हें ऑफर दिया कि बंद कमरे में राजनीतिक चर्चा के लिए मिलो तो तुम्हें संगरूर से टिकट देंगे। जिसके बाद AAP के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब में BJP का यह ऑपरेशन लोटस-2 है। इस पर अब AAP के ही जालंधर से विधायक रहे शीतल अंगुराल ने दावों की बखिया उधेड़ी है। अंगुराल ने कहा- यह AAP का पुराना पैंतरा है। जब भी पंजाब में सरकार विकास के मोर्चे पर विफल होती है या पार्टी का राजनीतिक ग्राफ गिरने लगता है, तो जनता का ध्यान भटकाने के लिए ‘ऑपरेशन लोटस’ का राग अलापना शुरू कर दिया जाता है। अंगुराल वही विधायक हैं, जो 2022 में भाजपा पर AAP की सरकार गिराने के लिए BJP पर ऑपरेशन लोटस का आरोप लगाने वालों में शामिल थे। अंगुराल ने कहा कि जब भी चंडीगढ़ की कोठी नंबर 50 में पार्टी ने सारी साजिश रचकर झूठे आरोप लगाए थे। अंगुराल AAP छोड़ BJP में शामिल हो चुके हैं। अंगुराल ने पिछले ऑपरेशन लोटस के आरोपों को लेकर क्या कहा ऑपरेशन लोट्स-2 का मामला कैसे गर्माया भराज का दावा- CM ने कहा, बंद कमरे में मिलो, टिकट दूंगा
संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज ने दावा किया कि हरियाणा के CM नायब सैनी ने उन्हें बंद कमरे में मीटिंग का ऑफर दिया और संगरूर से टिकट देने का वादा किया। CM सैनी ने पिछले दिनों मेरे साथ किसी व्यक्ति के जरिए संपर्क किया और बंद कमरे में मीटिंग का प्रपोजल दिया। उन्हें कहा गया कि बंद कमरे में भाजपा की पंजाब को लेकर अगली राजनीति पर चर्चा करने के लिए संपर्क किया गया। मगर, मैंने इससे इनकार कर दिया। भाजपा को हर हलके में उम्मीदवार चाहिए। इसलिए वो अन्य दलों से संपर्क कर रहे हैं। CM सैनी ने कहा- मैं इसे जानता तक नहीं
इसके बाद हरियाणा CM नायब सैनी ने कहा- जिस विधायक ने मुझ पर आरोप लगाया है, मैं उसे व्यक्तिगत रूप से जानते तक नहीं हूं। यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद, निराधार और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह के आरोप लगाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पंजाब की जनता सब देख और समझ रही है तथा आने वाले समय में ऐसे आरोपों का जवाब जनता स्वयं देगी। विरोधी दल जब जनता के बीच अपनी जमीन खोने लगते हैं तो इस प्रकार के आरोपों का सहारा लेते हैं। *******************
ये खबर भी पढ़ें… MLA भराज बोलीं- हरियाणा CM पंजाब में विधायक खरीद रहे:मुझे कहा- बंद कमरे में मिलो, टिकट दूंगा; AAP बोली- BJP का ऑपरेशन लोटस-2 पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने BJP पर पंजाब में ऑपरेशन लोटस पार्ट-2 चलाने का गंभीर आरोप लगाया। आप के प्रवक्ता बलतेज पन्नू व संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा के CM नायब सैनी पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया (पढ़ें पूरी खबर)