पेड़ से टकराई टाटा ऐस, 3 महिलाओं की मौत:भिवानी में शोक जताने जा रहे थे, अनियंत्रित होने से हादसा, 16 लोग घायल

भिवानी में सड़क हादसे में एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत हो गई। घटना में 16 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को भिवानी के चौधरी बंसीलाल अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा रविवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे नवा धिराणा गांव के पास हुआ। सभी टाटा ऐस में सवार होकर शोक जताने जा रहे थे। धिराणा के पास पहुंचते ही टाटा ऐस अनियंत्रित हो गई और सीधा पेड़ से जा टकराई। मरने वाली तीनों महिलाएं और घायल एक ही परिवार के हैं। डॉक्टरों का कहना है कि 4 लोगों की हालत सीरियस है। क्रिटिकल केयर यूनिट में उनका इलाज चल रहा है। दोपहर बाद DC साहिल गुप्ता अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। बेकाबू होकर पेड़ से टकराया टाटा ऐस प्रत्यक्षदर्शी तेजवीर ने बताया भिवानी के कलिंगा गांव से कुछ लोग टाटा ऐस में सवार होकर रामपुरा डुडीवाला गांव में मौत पर शोक जताने जा रहे थे। इनके अलावा कुछ लोग अन्य वाहनों में भी सवार थे। रास्ता में नवा धिराणा ढाणी के पास अचानक टाटा ऐस का ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा। वाहन पेड़ से टकरा गया। जिससे ये हादसा हुआ है। छोटे हाथी में 15-16 लोग सवार थे। मरने वालों में तीनों महिलाएं एक गांव की हादसे की सूचना घायलों के साथियों ने ही डायल 112 और एंबुलेंस को दी। हालांकि एंबुलेंस के पहुंचने से पहले पिकअप गाड़ी से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मरने वालों में तीनों महिलाएं भिवानी के गांव कलिंगा से हैं। इनमें मूर्ति (60), कृष्णा (65) और फूलवती (62) शामिल हैं। इनके अलावा घायलों में शिवकुमार, वेदप्रकाश, बनीता, नरेश, बीरमती, सत्यनारायण, शीला, संतोष, बलराम, नेहा, तनु, गोविंद, दुष्यंत, पुरुषोत्तम और सुनीता शामिल हैं। घायलों में 3 की हालत गंभीर बनी सिविल अस्पताल के डॉक्टर मनीष श्योराण ने बताया कि इमरजेंसी से सूचना मिलने के बाद डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर 15-16 घायल लाए गए। जिनमें 3 की मौत हो चुकी थी। 3 की हालत अभी गंभीर है। इनकी हेड और चेस्ट इंजरी जांचने के लिए सीटी स्कैन करवाया जा रहा है। सरपंच बोले- गाड़ी का पहिया निकलने से हादसा हुआ कलिंगा के सरपंच सोनू शर्मा ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग ब्राह्मण समाज और एक ही कुनबे-परिवार से हैं। ये लोग रामपुरा डुडीवाला में मुकाण (शोक जताने) के लिए गए थे। पता चला है कि गाड़ी का टायर निकल गया, जिससे गाड़ी पेड़ से टकरा गई। DC बोले- घायलों के इलाज के लिए पूरे एफर्ट लगा रहे भिवानी डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत हुई है, जबकि 16 घायल है। इनमें से चार की हालत सीरियस है। सभी घायलों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जुटी हुई है। सीएमओ के निर्देशन पर घायलों के प्रॉपर इलाज की व्यवस्था की गई है। जिन्हें रेफर करने की जरूरत पड़ रही है, उन्हें रेफर भी कर रहे है। ——————– ये खबर भी पढ़ें…
करनाल में एक्सीडेंट में दादी-पोती की मौत, पोता घायल:डंपर की टक्कर से रोड पर गिरे; लड़की के 10वीं के एग्जाम थे, स्पीकर मौके पर पहुंचे
करनाल के सेक्टर-9 में बड़ा गांव की तरफ से आ रही एक बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दादी और पोती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों रिश्तेदारी में शोक जताने जा रहे थे। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *