प्यार को पाने के लिए की 2 हत्याएं:मोतिहारी में गर्लफ्रेंड ने कबूला जुर्म, बोली-पूरे परिवार को मारकर करना चाहती थी ‘महा यज्ञ’

मोतिहारी में दो हत्याओं का खुलासा हुआ है। पुलिस ने प्यार के लिए इन वारदातों को अंजाम देने वाली शिल्पी नामक युवती को गिरफ्तार किया है। शिल्पी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह मामला मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। बीते 22 मार्च को गांव में एक मासूम अंशिका का शव बरामद हुआ था। परिजन ने अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। परिवार को मारकर करना चाहती थी ‘महा यज्ञ’ जांच के दौरान पुलिस को गांव की ही शिल्पी पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में शिल्पी पुलिस को लगातार गुमराह करती रही, लेकिन पुलिस ने एक-एक कड़ी जोड़कर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस के समक्ष अपने कबूलनामे में शिल्पी ने बताया कि उसने प्यार को पाने के लिए दो हत्याएं की हैं। उसने यह भी खुलासा किया कि वह पूरे परिवार को मारकर ‘महा यज्ञ’ करना चाहती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *