प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का SDO रिश्वत लेता काबू:रोहतक-सोनीपत की संयुक्त टीम की कार्रवाई, NOC देने के मांगे सवा लाख

रोहतक जिले में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड में SDO के पद पर कार्यरत अधिकारी को रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने काबू किया। रोहतक व सोनीपत की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए FDO को पकड़ा है। एसीबी की टीम मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड में कार्यरत SDO मंजीत सिंह के रूप में हुई, जिसने एक कंपनी को एनओसी देने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। आरोपी ने कंपनी मालिक से सवा लाख रुपए रिश्वत के रूप में मांगे। साथ ही कहा कि जब तक पैसे नहीं दोगे, तब तक एनओसी नहीं मिलेगी। कंपनी मालिक ने एसीबी को दी शिकायत रिश्वत मांगने के मामले में एसीबी की टीम ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। रोहतक व सोनीपत की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। कंपनी मालिक से रिश्वत के सवा लाख रुपए लेते हुए आरोपी मंजीत को एसीबी की टीम ने काबू कर लिया। एसीबी की टीम मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। दिल्ली का रहने वाला कंपनी मालिक दिल्ली के कंपनी मालिक ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि झज्जर जिले में फैक्ट्री के लिए एनओसी चाहिए थी, जिसकी एवज में एसडीओ मंजीत ने रिश्वत की मांग की। एसीबी की टीम ने एसडीओ मंजीत को उसके ऑफिस से रिश्वत के रुपए लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *