प्रयागराज में जगुआर कार ने 8 को रौंदा:1 की मौत, गाड़ी का नंबर-0070; 7 गाड़ियों को भी टक्कर मारी

प्रयागराज में रविवार दोपहर जगुआर कार 8 लोगों को रौंदते हुए वाहनों से टकरा गई। जगुआर ने 2 चार पहिया और 5 दो पहिया गाड़ियों में टक्कर मारी। इस हादसे में 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जिस जगुआर कार से यह हादसा हुआ, वह प्रयागराज के बड़े मिठाई कारोबारी कामधेनु स्वीट्स के परिवार की बताई जा रही है। इसी परिवार का एक युवक कार चला रहा था। वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, क्योंकि कार का एयर बैग नहीं खुला। दरअसल, हादसे के वक्त गेट भीतर से लॉक था। कार चला रहा युवक लोगों के डर की वजह से अंदर ही बैठा रहा। जब पुलिस आई है, तब युवक को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। जगुआर कार की कीमत 70 लाख से डेढ़ करोड़ के बीच है। हादसा धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर इलाके में हुआ। पहले तस्वीरें देखिए नशे में धुत था कार का ड्राइवर
घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल, दिवाली की खरीदारी को लेकर बाजार में काफी भीड़ थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया। पहले उसने आगे जा रही 3 गाड़ियों को को टक्कर मारी। इसके बाद लोगों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त गाड़ी रचित मध्यान चला रहा था। वह लूकरगंज का रहने वाला है और कामधेनु स्वीट्स के परिवार का सदस्य है। वह नशे में धुत था और अकेले ही गाड़ी चला रहा था। कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। हालांकि, कार केएसएन फूड एलएलपी के नाम पर रजिस्टर्ड है। आरटीओ के दस्तावेजों में इसका पता 122 लूकरगंज दर्ज है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने जगुआर कार में तोड़-फोड़ कर दी। गुस्साए लोगों ने राजरूपपुर चौराहे पर रोड जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। इस हादसे में मरने वाला प्रदीप पटेल इलेक्ट्रीशियन था। उसके परिजनों ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी लोगों को शांत कराने में जुटे हैं। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को नियंत्रित कर यातायात बहाल किया। एक प्रत्यक्षदर्शी रामानंद अग्रहरि ने बताया कि जगुआर कार ड्राइवर बहुत ज्यादा नशे में था। करीब 100 की स्पीड से कार दौड़ा रहा था। गाड़ियों को टक्कर मारते हुए उसने 8 लोगों को रौंदा दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार ने पहले चौराहे पर कटलेट के ठेले में टक्कर मारी। इस दौरान दुकानदार और उसका 10 साल का बेटा घायल हो गया। एक आदमी अपने घर से सामान लेने निकाला था। उसे भी कार ने रौंद दिया। खबर लगातार अपडेट हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *