प्रयागराज में 9 साल छोटे प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटा:आधी रात शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा था, डॉक्टरों ने बचाई जान

प्रयागराज में 28 साल की शादीशुदा महिला ने अपने 19 साल के प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट डाला। युवक बुधवार आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। वहां किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद प्रेमिका ने दांतों से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। दर्द से कराहते हुए युवक अपने घर पहुंचा। परिजनों को जानकारी हुई तो वह उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे युवक को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली है। उधर, न ही युवक और न ही उसके घरवालों ने कोई शिकायत पुलिस से की है। अब जानिए पूरा मामला घटना थाना मऊआइमा के एक गांव मलखानपुर​​ की है। गांव के रहने वाले 19 साल के युवक का एक शादीशुदा महिला से 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर 100 मीटर की दूरी पर हैं। बुधवार की रात महिला ने युवक को फोन करके अपने घर बुलाया। युवक रात 2 बजे मिलने पहुंचा था। वहां दोनों के बीच कुछ विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने युवक पर हमला कर दिया। युवक का दांतों से प्राइवेट पार्ट काट डाला। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह घर आकर लेट गया। लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। सुबह 5 बजे परिजन गंभीर अवस्था में युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन वहां हालत गंभीर देख उसे स्व रूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। गुरुवार की भोर में जब उसे लाया गया, तब उसकी हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों ने बताया- इमरजेंसी में उसका ऑपरेशन प्लान किया गया। करीब 1.5 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उसकी जान बचाई जा सकी। कट गई कई नसें ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर शिरीश मिश्रा ने बताया- घटना में युवक का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से जख्मी हुआ था। इसकी कई नसें कट गई थीं। युवक से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि घटना रात दो बजे के करीब हुई। काफी देर तक वह दर्द से तड़पता रहा, लेकिन इस बारे में किसी को नहीं बताया। बाद में परिजनों को जानकारी हुई तो वह उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। हालत सामान्य होने में लग सकते हैं छह से आठ महीने
एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर शिरीश मिश्रा ने बताया- सर्जरी कर दी गई है और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। उसे पूरी तरह से ठीक होने में उसे छह से आठ महीने लग सकते हैं। फिलहाल उसे गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। पुलिस को दी गई सूचना
डॉक्टरों ने बताया कि जब युवक होश में आया, तो उसने पूछताछ में पहले खुद को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में सच्चाई सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मऊआइमा थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फिलहाल उसकी हालत में सुधार का इंतजार किया जा रहा है। मऊआइमा थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने बताया- सुबह में पीआरवी के जरिए सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध हाल में जख्मी हो गया है। उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल यह नहीं पता चल सका कि युवक कैसे जख्मी हुआ। युवक की ओर से कोई तहरीर या शिकायत नहीं मिली है। ——————– ये खबर भी पढ़ें… यूपी की लुटेरी दुल्हन कस्टडी में मुस्कुराती रही, VIDEO:हाथ में मेहंदी, जींस-टीशर्ट पहने थी, कुंवारों को निशाना बनाती थी यूपी की लुटेरी दुल्हन काजल को हरियाणा के गुरुग्राम से बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। वह सरस्वती इन्क्लेव में छिपी हुई थी। कस्टडी में वह मुस्कुराती नजर आई। जींस और टीशर्ट पहने हुई थी। उसके हाथों में मेहंदी भी लगी थी। पढे़ं पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *