मोगा पुलिस ने 10 फरवरी को दो प्रवासियों पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई मोगा पुलिस और सीआईए स्टाफ ने मिलकर की। 10 फरवरी को मोगा जिले में दो प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी गई थी। बिहार से आए ये दोनों मजदूर मोगा की एक फैक्ट्री में काम करते हैं और गोली लगने से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी गुप्त सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी विदेशी हैंडलर के इशारे में पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, इन्हीं दोनों आरोपियों ने प्रवासियों पर फायरिंग की थी। वे विदेशी हैंडलर के इशारे पर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। दोनों आरोपियों को काबू कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।