नवादा में प्रेग्नेंट करने के नाम पर साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नाबालिग समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मास्टरमाइंड भी शामिल है। ये गैंग ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब’ कंपनी के नाम पर बेरोजगार युवाओं को ठगती थी। कंपनी ऑफर देती थी कि जिन महिलाओं के बच्चे नहीं हो रहे, उसे प्रेग्नेंट करना है। इसके लिए 5 लाख रुपए मिलेंगे। बेरोजगार युवाओं को झांसे में लेने के लिए ऑनलाइन एड देते, उसे ट्रेंड भी कराते। इसके साथ ही टेलीकॉम कंपनी में पार्ट टाइम और फुल टाइम जॉब के नाम पर भी फर्जीवाड़ा किया जाता था। प्रेग्नेंट करने पर 5 लाख का ऑफर पकड़े गए मुख्य आरोपी राजेश ने ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब के नाम से एक फर्जी कंपनी बनाई। इसी नाम से साइबर रैकेट चलाया जा रहा था। सर्विस देते-जिसके बच्चे नहीं हो रहे, उसे प्रेग्नेंट करना है। बदले में 5 लाख रुपए मिलेंगे। इसके लिए सोशल मीडिया पर एड चलाया जाता था। ऐसा वीडियो बनाया गया था, जिसमें युवती इस झूठे प्रस्ताव को प्रमोट करती नजर आती थी। जिसमें लोगों को मैसेज दिया जाता था कि जो पुरुष इन महिलाओं को गर्भवती करने में मदद करेंगे, उन्हें 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। झांसे में आने वाले युवकों से रजिस्ट्रेशन शुल्क, डॉक्यूमेंटेशन और अन्य बहानों से पैसे ऐंठे जाते थे। टेलीकॉम कंपनी में वर्क फ्रॉम होम का ऑफर इस गिरोह का लोगों को ठगने का एक और तरीका भी था। जिसमें वो लोगों को देश की नंबर-1 टेलीकॉम 5G कंपनी के नाम में पार्ट टाइम/फुल टाइम जॉब का झांसा देते थे। इसके लिए विज्ञापन निकाले गए थे। इसके जरिए वो लोगों से वादा करते थे कि घर बैठे उन्हें 22,500 से 75,500 रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। इनके टारगेट पर युवा, महिलाएं, छात्र और बेरोजगार शामिल थे। उन्हें मुफ्त मोबाइल और लैपटॉप देने का लालच भी दिया जाता था। पेपर और सोशल मीडिया के जरिए विज्ञापन प्रसारित किया जाता था। एक बार जब लोग संपर्क करते, तो उनसे रजिस्ट्रेशन और अन्य तरीके से ठगी की जाती थी। 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति के नेतृत्व में SIT ने कार्रवाई कjते हुए 4 लोगों को पकड़ा है। टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राजेश कुमार (26) रोह थाना क्षेत्र के कुंज गांव का निवासी है। साथ ही, तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इनमें दो 17 और 16 साल के किशोर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से 5 मोबाइल फोन और एक कीपैड बरामद किया गया है। साइबर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। ——————— इसे भी पढ़िए…. 500 रुपए से शुरू होता था ठगी का खेल:नवादा में ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब के नाम पर ऑनलाइन जोड़ते थे, कई लोग बने शिकार नवादा पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा किया है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर एसआईटी और साइबर थाने की टीम ने बेबी बर्थ सर्विस के नाम से धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नारदीगंज के कहुआरा गांव से पकड़े गए आरोपियों में प्रिंस राज उर्फ पंकज कुमार (20), भोला कुमार (20) और राहुल कुमार (19) शामिल है। पूरी खबर पढ़ें।