प्रेमिका के भाई की हत्या, लाश नहर में फेंकी:बठिंडा में प्रेमी ने बहाने से बुलाया, पहले शराब पिलाई, फिर हादसा दिखाया

बठिंडा में लिव-इन पार्टनर के भाई की प्रेमी ने हत्या कर दी। उसने पहले उसे शराब पिलाई, फिर नहर किनारे ले जाकर कत्ल कर शव पानी में फेंक दिया। वारदात को हादसा साबित करने के लिए कार के नहर में गिरने की झूठी कहानी गढ़ी गई। लेकिन क्षतिग्रस्त कार ने ही सारा राज खोल दिया। पुलिस ने प्रेमी और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शव की तलाश जारी है। प्रेमी ने वारदात को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि मृतक अपनी बहन के उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का लगातार विरोध करता था। आरोपियों की पहचान सुखबीर सिंह और उसके जीजा गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान रामकिशन के रूप में हुई है। SP ने बताई हत्या की पूरी कहानी… NDRF टीम शव की तलाश में जुटी
एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सुखबीर सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और अन्य सबूतों के आधार पर मामले को मजबूत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *