प्रेमी से मिलने 1500km दूर लुधियाना पहुंची लड़की:स्नैपचैट पर प्यार, MP से अकेले आई; कोर्ट में बोली- फ्रेंड है, मुझे अलग कमरे में रखा

मध्यप्रदेश की एक नाबालिग लड़की स्नैपचैट पर हुए प्यार के चक्कर में 1500KM दूर लुधियाना पहुंच गई। वह लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां किसी के मोबाइल से प्रेमी से संपर्क किया। फिर प्रेमी उसे अपने साथ ले गया। करीब 4 महीने तक वह उसके साथ भी रही। उधर, MP में परिवार ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। जिसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने करीब एक हफ्ते पहले उसे लुधियाना में ट्रेस किया और दोनों को पकड़कर ले गई। जिसके बाद इस पूरे मामले का लुधियाना में खुलासा हुआ। हालांकि पुलिस ने जब उसे कोर्ट में पेश किया तो लड़की ने कोर्ट में कहा कि मैं जब गई थी तब नाबालिग थी लेकिन अब बालिग हो चुकी हूं। युवक मेरा फ्रेंड है। इसने मेरे साथ कुछ गलत नहीं किया। मुझे अलग रूम में रखा। लड़की के बयान के बाद कोर्ट ने युवक को छोड़ने के आदेश दिए। पुलिस ने युवक को मध्यप्रदेश से वापस भेज दिया। जबकि लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया। युवक का नाम सचिन झा है। वह लुधियाना में एक फैक्टरी में काम करता है। दोनों के बीच कैसे हुई दोस्ती, लड़की लुधियाना कैसे पहुंची बिना मोबाइल पुलिस ने कैसे किया ट्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *