प्रेम प्रसंग के मामले में थाने में विवाद:धक्का-मुक्की करने पर एक होमगार्ड के जवान सहित 6 गिरफ्तार

भपटियाही पुलिस ने थाना परिसर में हंगामा और धक्का-मुक्की करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़े एक विवाद के दौरान हुई। क्या है मामला ? थाना प्रभारी संजय दास ने बताया कि शनिवार रात डायल-112 पर सियानी, वार्ड 01, दुधेला बांध के पास प्रेम प्रसंग के मामले में मामले में लड़की पक्ष द्वारा लड़के पक्ष से मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना पर डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी एसआई सुरेश गोस्वामी सरकारी वाहन से घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में पता चला कि भपटियाही के सियानी गांव के एक लड़के और पिपरा थाना क्षेत्र की एक लड़की ने प्रेम प्रसंग में शादी कर ली थी। लड़का लड़की को लेकर अपने मामा के घर सियानी आ गया था। इसकी जानकारी मिलने पर लड़की पक्ष के कई लोग चार पहिया वाहन से सियानी पहुंचे और लड़के पक्ष के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। प्रेमी युगल को थाने ले आई पुलिस पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों से बचाते हुए लड़के-लड़की और लड़के के चाचा बुधेश्वर कुमार (कजही, पिपरा) को पुलिस अभिरक्षा में लिया। इस दौरान लड़की पक्ष के पांच लोगों ने चार पहिया वाहन से डायल-112 बोलेरो वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया। होमगार्ड के जवान सहित 6 गिरफ्तार जब डायल-112 वाहन भपटियाही थाना परिसर पहुंचा, तो लड़की पक्ष के ओम प्रकाश यादव, मनीष कुमार, अजीत कुमार, होम गार्ड के जवान रामदेव यादव (सभी कजही, पिपरा), भूपेंद्र कुमार (सिंगियावन, किशनपुर) और लड़के के चाचा बुधेश्वर कुमार आपस में उलझ गए। उन्होंने थाना परिसर में ही गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और विवाद जारी रखा, जिससे थाना परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना के बाद सभी छह लोगों को धारा 129 के तहत अप्राथमिकी अभियुक्त बनाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *