प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती मांगने पर कांग्रेस नेता पकड़ा:अमृतसर में ₹30 लाख न देने पर धमकाया; गैंगस्टरों से संपर्क, बोला- चुनाव में मदद करना

अमृतसर में प्रॉपर्टी डीलर से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने पंजाब यूथ कांग्रेस के हलका बाबा बकाला से जुड़े नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह गैंगस्टरों से जुड़ा हुआ है। नेता गैंगस्टरों को बोलता था कि चुनाव में मेरी मदद की जाए, ताकि मैं जीत सकूं। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। गिरफ्तार नेता आजाद सिंह गांव बुटारी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, 14 जनवरी से 9 फरवरी बीच जंडियाला गुरु के मोहल्ला पटेल नगर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर दीपक कुमार को कई बार विदेशी नंबरों कॉल की और 30 लाख रुपए न देने पर जान से माने की धमकी दी थी। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद
अमृतसर देहात के एसएसपी सुहेल मीर ने कहा कि धमकी से डरे पीड़ित ने तुरंत अमृतसर देहात पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आजाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। विदेशी संपर्कों की भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं। जांच लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *