फतेहगढ़ चूड़ियां की रजिस्ट्री क्लर्क सस्पेंड:शिकायत मिलने के तीन घंटे के अंदर हुई कार्रवाई, भ्रष्टाचार के मामले में की गई थी कंप्लेन

पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए फतेहगढ़ चूड़ियां की रजिस्ट्री क्लर्क जसविंदर कौर को महज तीन घंटे में सस्पेंड कर दिया। उस पर लोगों को तंग और परेशान करने के आरोप लगे थे। शिकायत आम आदमी पार्टी के एक वालंटियर ने पार्टी नेताओं को दी थी, जिसके बाद जिला प्रधान ने एक वीडियो क्लिप मंत्री हरदीप मुंडिया को भेजी। मंत्री ने मामले की पड़ताल कर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए और क्लर्क को निलंबित कर दिया गया। सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्लर्क के खिलाफ अब जांच भी शुरू कर दी गई है। जिला प्रधान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार और पिछली सरकारों की कार्यशैली में बड़ा फर्क है। जनता की मदद के लिए सरकार हर वक्त तैयार है। भ्रष्टाचार आरोप में डीएसपी में हुआ अरेस्ट पंजाब सरकार करप्शन के मामलों में काफी गंभीर है। दो दिन पहले 4 जून को फरीदकोट DSP क्राइम अगेंस्ट वूमेन राजनपाल को भ्रष्टाचार केस में अरेस्ट किया था। मैट्रिमोनियल डिस्प्यूट में अपने खिलाफ हुई शिकायत के बदले वह उच्च अधिकारियों को एक लाख रुपए देने की कोशिश में लगा था। वहीं, 28 जून को जेल विभाग के 25 अधिकारियों को करप्शन व अन्य आरोपों में सस्पेंड किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *