हरियाणा सरकार की ओर से फतेहाबाद जिले के पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन बलविंद्र नैन को सस्पेंड कर दिया गया है। इसे लेकर आज बुधवार को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपोर्टमेंट, हरियाणा सरकार कमीशनर की ओर से पत्र जारी हुआ है, ऐसे में उनको हेडक्वार्टर अटैच कर दिया है। सस्पेंशन पीरियड के दौरान उनका हेडक्वार्टर पंचकूला फिक्स किया गया है। बलविंद्र नैन के पास सिरसा के एक्सईएन का भी अतिरिक्त कार्यभार है। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय की ओर से बलविंद्र नैन के पास किसी मामले को लेकर फोन किया गया था। इस पर एक्सईएन ने रात को फोन करने को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद उन पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। समाचार को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…