हरियाणा के सीएम नायब सैनी फतेहाबाद से कांग्रेस के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के भतीजे अभिमन्यु की शादी के समारोह में भाग लेने फतेहाबाद पहुंच गए हैं। सीएम के अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हिसार से सांसद जयप्रकाश समेत कई विधायक भी पहुंचे। सीएम सैनी सांसद दीपेंद्र हुड्डा से गर्मजोशी से मिले। कुछ देर के लिए दोनों साथ भी बैठे। इस दौरान कांग्रेस विधायकों चन्द्रप्रकाश, भरत सिंह बैनीवाल ने भी सीएम से मुलाकात की। शादी 20 फरवरी को होनी है। इससे पहले आज भूना रोड स्थित फाइव एकड़ पैलेस में प्रीतिभोज समारोह होगा। इसमें वीवीआईपी नेताओं के अतिरिक्त अधिकारी और फतेहाबाद हलके के सभी गांवों से ग्रामीणों को बुलाया गया है। वीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस प्रशासन पूरे अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 20 फरवरी को रोहतक जाएगी बारात अभिमन्यु 20 फरवरी को झज्जर के बिजनेसमैन आनंद देशवाल की बेटी नैंसी के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। शादी का मुख्य समारोह रोहतक में होगा। 20 फरवरी की शाम को अभिमन्यु की बारात रोहतक जाएगी। कई दिनों से शादी से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं। डिप्टी स्पीकर मिड्ढा-सुरजेवाला पहले आए हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला प्रीतिभोज समारोह से एक दिन पहले दौलतपुरिया निवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिवार को शादी की बधाइयां दी। वहीं, राधा स्वामी दिनोद आश्रम के गुरु कंवर महाराज, डेरा भूमणशाह के संत ब्रह्मदास महाराज समेत कई संत भी पहुंच चुके हैं।