फतेहाबाद में ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग से मंत्री की दूरी:लगातार तीसरी बार नहीं आएगी श्रुति चौधरी; डीसी सुनेंगे 12 शिकायतें

फतेहाबाद जिले में ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग से महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी लगातार दूरी बनाए हुए हैं। आज (सोमवार) को भी लघु सचिवालय के पास बने डीपीआरसी हॉल में ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग होगी। मगर इसमें मंत्री नहीं आएगी। उनकी जगह डीसी डॉ. विवेक भारती ही शिकायतों की सुनवाई करेंगे। मंत्री श्रुति चौधरी जुलाई 2025 के बाद से आयोजित एक भी ग्रीवेंस कमेटी मीटिंग में उपस्थित नहीं रही हैं। यही कारण है कि मंत्री के नहीं पहुंचने के कारण शिकायत लेकर आने वाले लोगों से लेकर कमेटी के सदस्यों तक में मीटिंग को लेकर रुचि नहीं दिख रही है। मंत्री ने केवल दो ही मीटिंग ली दरअसल, साल 2024 में नई सरकार के गठन के बाद महिला एवं बाल विकास और सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी को फतेहाबाद ग्रीवेंस कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया था। चेयरपर्सन बनने के बाद मंत्री ने केवल दो ही मीटिंग ली है। वहीं, इस संबंध में बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा का कहना है कि मंत्रीजी की कुछ व्यवस्तताएं रही होगी, वह इस बारे में उनसे बात करेंगे। जानिए…क्यों मंत्री की उपस्थिति चाहते हैं लोग जागो संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दहिया ने कहा कि ग्रीवेंस कमेटी का उद्देश्य ही जनता की समस्याओं का समाधान करना है, लेकिन मंत्री की अनुपस्थिति से इसकी गंभीरता प्रभावित हो रही है। जिला स्तर के प्रशासन से न्याय की उम्मीद खो चुके लोग ही ग्रीवेंस कमेटी में अपनी शिकायत रखते हैं। बहुत सी शिकायतें ऐसी होती है, जो पहले ही डीसी के स्तर पर आ चुकी होती हैं। मगर उनका त्वरित समाधान नहीं होता है, इसीलिए लोग मंत्री के सामने अपनी शिकायत रखकर उचित समाधान करवाने की चाह रखते हैं। ऐसी प्रमुख मीटिंगों में मंत्री को हाजिर रहना चाहिए। कब-कब हुई ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *