फतेहाबाद जिले में नेशनल हाईवे के पास गोली लगने से पुलिस विभाग में तैनात इंस्पेक्टर घायल हो गया। घायल इंस्पेक्टर को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली लगने के बाद काफी खून इंस्पेक्टर का बह गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें इंस्पेक्टर आसपास में एकत्रित लोगों को खुद ही उसे गाड़ी में डालकर अस्पताल ले जाने की बात कह रहा है। इसके बाद उसे अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसको प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह व अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे। सिरसा पुलिस लाइन में तैनात जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर शमशेर सिंह सिरसा के पुलिस लाइन में तैनात है। वह मूल रूप से टोहाना क्षेत्र के गांव धारसूल कलां का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर ने खुद ही अपने आप पर गोली चलाई है। गोली उसके पेट के पास लगी है। फिलहाल फतेहाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।