फतेहाबाद में युवक ने किया सुसाइड:चुन्नी से फंदे पर लटका, लव-मैरिज की थी; पत्नी बैंक में कार्यरत, पांच साल का है बेटा

फतेहाबाद शहर की अग्रवाल कॉलोनी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक पंखे से फंदा बनाकर उस पर लटक गया। परिजनों ने उसे लटका देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हालांकि, अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, अनमोल बंसल (30) हिसार के सर्वेश हेल्थ केयर अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर कार्य करता था। वह अग्रवाल कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। ग्राउंड फ्लोर पर उसके माता-पिता, छोटा भाई आदित्य व भाई की पत्नी रहते हैं। फर्स्ट फ्लोर पर अनमोल अपनी पत्नी गूंजन व पांच साल के बेटे के साथ रहता था। लंच टाइम में लौटी पत्नी तो देखा फंदे पर लटका
परिजनों के अनुसार, अनमोल की पत्नी गूंजन एचडीएफसी बैंक में काम करती है। वह सुबह खाना बनाने के बाद बैंक चली गई जबकि पांच साल का बेटा भी स्कूल चला गया। लंच टाइम के समय गूंजन जब घर लौटी तो वह अनमोल के कमरे में गई। उसने देखा कि बैड पर कुर्सी रखी हुई थी और अनमोल काले रंग की चुन्नी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुमित कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया गया। एक सप्ताह पहले हो गया था एक्सीडेंट
परिजनों के अनुसार, एक सप्ताह पहले अनमोल गाड़ी लेकर हिसार से फतेहाबाद आ रहा था। उसी दौरान अग्रोहा के पास उसकी गाड़ी के आगे पशु आ गया। इससे अनमोल चोटिल हो गया और उसके चोट लग गई थी। वह एक सप्ताह से रेस्ट पर था। उसे सोमवार को ही वापस ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। मगर इससे पहले ही यह घटना हो गई। आठ साल पहले की थी लव मैरिज
अनमोल ने फतेहाबाद निवासी ही गूंजन के साथ करीब आठ साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों का पांच साल का बेटा है। उसके पिता दवाइयों की होलसेल का काम करते हैं। छोटा भाई आदित्य पिता के कामकाज में हाथ बंटाता है। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *