फरीदकोट में नशा तस्करी नेटवर्क का भंड़ाफोड़:आर्मी जवान व बर्खास्त पुलिस कर्मी समेत 6 अरेस्ट, 4.8 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने जेल ने एक हेरोइन तस्करी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें एक आर्मी जवान और एक बर्खास्त पुलिस कर्मी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.8 किलोग्राम हेरोइन, एक हथियार तथा एक थार और एक एक्सयूवी वाहन बरामद किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस संबंधी पोस्ट डालकर सूचना दी है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। दो महीने तक जेल आधारित इंटरसेप्शन के बाद एक्शन पुलिस ने दो महीने तक जेल आधारित इंटरसेप्शन के बाद एक यह एक्शन किया है। पुलिस के पास पुख्ता सबूत थे। जिसके बाद अब कार्रवाई हुई। पुलिस ने आरोपी 4.8 किलोग्राम हेरोइन, एक हथियार तथा एक थार और एक एक्सयूवी वाहन बरामद किया है। जल्दी ही इस बारे में फरीदकोट की पुलिस प्रेस कांफ्रेंस करेगी। माना जा रहा है कि उसमें यह खुलासा किया जाएगा। हालांकि पुलिस की जांच में यह साफ हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में शामिल रहे हैं। कल जेल से 6 मोबाइल फोन हुए बरामद पिछले कल पुलिस ने फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में विभिन्न बैरकों की जांच की थी। इस दौरान कुल छह मोबाइल फोन बरामद हुए। इस संबंध में जेल प्रशासन की शिकायत पर 5 हवालातियों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना सिटी में जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक वीरपाल सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक के दिशा-निर्देशों पर जेल कर्मचारियों की टीम ने विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया। तलाशी के दौरान जेल में बंद हवालाती पटियाला निवासी मनजीत सिंह, मोगा निवासी गुरभिंदर सिंह, अमृतसर निवासी कुलबीर सिंह उर्फ बोहड़, तरनतारन निवासी गुरमनदीप सिंह के पास मौबाइल बरामद हुआ। 95 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद 2025 पूरे साल में फरीदकोट रेंज पुलिस ने कुल 95 किलो से ज्यादा हेरोइन जब्त की। साथ ही 106 किलो अफीम और हजारों किलो पोस्त की भूसी। 4,144 से अधिक लोगों को अरेस्ट किया गया। वहीं, गैंगस्टरों को पुलिस लगातार एक्शन मोड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *